Deed of Gift

What is gift deed

व्यक्ति जब भी किसी भी चल या अचल सम्पति को बिना पैसे अपनी ख़ुशी व अपनी इच्छा के तौर पर अपने संबंधीयो एवं परिवार में किसी अन्य सदस्य या अपने पुत्र को देता है तो उसे उपहार कहा जाता है | उपहार के तौर पर आप जमीन अपनो को दान में दे सकते है जिसके लिए आपको साक्ष्य के रूप अपने नजदीकी रजिस्ट्री /निबंधन कार्यालय से दस्तावेज तैयार करना होता है जिसे Gift Deed कहते है | यह एक वैध दस्तावेज होता है जिसकी सहायता से जमीन उपहार लेने वाला व्यक्ति उपरोक्त जमीन का दाखिल ख़ारिज अपने नाम पर करा सकता है | जमीन के दाखिल ख़ारिज होने के पश्चात् कि पूर्ण रूप से उपहार में मिली जमीन उसकी हो जाती है | और वह अपने जमीन का लगान रसीद अपने नाम से कटवा पाता है | नीचे आपको Gift Deed Format in Hindi Word में लिखा गया है, पूरा पढ़े |

Deed of gift template | Gift deed format in word download | Gift deed format word | Gift deed format in India | Property Gift Deed Registration format & Charge | Gift Deed in blood Relation | Gift deed format for cash

"एक मात्र ईश्वर - श्री कृष्ण जिसे जानने के बाद आपकी दुनिया खुशियों से भर जाएगी" 

Click here to Buy Now --- Bhagwat Geeta One and Only True in Our life story.

   Drafting of gift deed

दान – पत्र (बक्सीसनामा) Gift Deed

1.      लेख्यकारी (दानकर्त्ता) का नाम – ................(हिंदी में नाम) (........... अंग्रेजी में नाम)) उम्र – ..... वर्ष, वल्द – .............(पिता का नाम) जीवित जाति – .......... पेशा–.............. साकिन मौजा– ..............., पोस्ट – ..... थाना – ............., जिला – .............. राज्य – बिहार, राष्ट्रीयता – भारतीय  पिन–.............   मो0 :– .................. आधार संख्या :– ........................पैन नं० ..................

 

2.      लेख्यधारी (क्रेता) का नाम – ................(हिंदी में नाम) (........... अंग्रेजी में नाम)) उम्र – ..... वर्षवल्द – .............(पिता का नाम) जीवित जाति – .......... पेशा–.............. साकिन मौजा– ..............., पोस्ट – ..... थाना – ............., जिला – .............. राज्य – बिहार, राष्ट्रीयता – भारतीय  पिन–.............   मो0 :– .................. आधार संख्या :– ........................पैन नं० ..................

 

3.      विलेख का प्रकार    बक्सीसनामा दान – पत्र  (Deed of Gift)

4.      कुल बिक्री मूल्य :– मो० .............../– (शब्दों में...........) रुपैया होता है, जिसका विस्तृत विवरण निम्न प्रकार है :–

5.      बिक्रित सम्पति का विवरण – मवाजी 0–0–7 सात धुर एराजी मय मकान पक्का छतदार दो छती ठीका कायमी बवाके रकबा मौजा–............ राजस्व थाना नं० ......... थाना वो अंचल – .........., सब रजिस्ट्री – रक्सौल जिला – पूर्वी चम्पारण राज्य –बिहार तौजी नं० –........ जमाबंदी नं० – ........ भाग वर्तमान ...., पृष्ट संख्या – ...... खुद लेख्यकारी के नाम से अंचल कार्यालय .................. में कायम है | हल्का – ................ स्थित :–

खाता नं०

खेसरा नं०

रकबा

चौहदी

........


...........


0–0–7

(सात धुर)

उ०–



 

द०–

पू०– 

 

 

 

प०–

 

 

डी०

3.26

 

(तीन दशमलव दो छव डिसमिल)

एराजी का कीमत :– मो०

प्रथम तल         मकान का कीमत :–  29’x29’ = 841 वर्गफीट x ...... = ....../-

                        द्वितीय तल मकान का कीमत 

                                                  :– 29’x29’ = 841 वर्गफीट x.... =...../-

                                                                       कुल कीमत :– मो० ...../-

 

भूमि की श्रेणी :– व्यवसायिक रिक्त भूमि (ग्रामीण क्षेत्र)

बलग्गी :– साढ़े नव  हाथ से  

                          

संदर्भ :–

                  वास्तविक यह है कि कंडिका 5 में वर्णित भूमि जो बजरीय खरीदगी बयनामा म्रकुमा ता० ....................... ई० दस्तावेज सं० –................ जिल्द सं० – ..........., पेज सं० ........... से .......... सन् ............ नविस्ते ................................ वल्द - .................................बनाम खुद लेख्यकारी के नाम से हासिल है जो बमोकाम अवर निबंधन कार्यालय, रक्सौल में दर्ज है | जिसपर बहैसियत वयदार के लेख्यकारी तन्हा काबिज दाखिल है वो रहते चले आते है जो हर देन वो वारदेन से पूर्ण रूप से पाक वो साफ़ है |

      यह कि लेख्यधारी, लेख्यकारी के नाती यानि लेख्यकारी के सगा पुत्री के सगा पुत्र है | लेख्यधारी, लेख्यकारी के सेवा टहल में बराबर हाजिर वो नाजिर रहा करते है | लेख्यकारी भी लेख्यधारी से काफी लाड़ – प्यार वो दुलार किया करते है | लेख्यकारी की दिली ईच्छा हुई कि कंडिका – 5 जो लेख्यकारी के दखल कब्ज़ा की जो एराजी मय मकान है उसे लेख्यधारी को बक्सीस कर दूँ ताकि उसको सेवा – टहल करने का फल मिल जाये | लेख्यकारी ने एराजी को बक्सीस करने की इच्छा लेख्यधारी से जाहिर किये तो लेख्यधारी ने बक्सीस लेना कबूल वो मंजूर किये | अब लेख्यधारी को चाहिए कि बहैसियत बक्सीसदार के एराजी मय मकान पर काबिज होकर जिस तरह से चाहेंगे अपने अमल वो उपयोग में लावेंगे वो अपना नाम बसिरिस्ते बिहार सरकार अंचल कार्यालय रक्सौल वो नगरपालिका रक्सौल में करेंगे | इसमें लेख्यकारी या कायम वारिसान लेख्यकारी को कोई उजूर वो एतराज नहीं है न आइन्दे होगा | इस प्रकार लेख्यकारी ने अपने तन – मन की पूर्ण स्वस्थ्यता में बिना किसी जोर वो दबाब के अपनी स्वेच्छा से लेख्यधारी दान (उपहार) विलेख लिख दिया कि प्रमाण रहे |

प्रमाणित किया जाता है कि इस विलेख में निहित संपति/भूमी सभी प्रकार के ऋण–भार एवं स्वत्व दोष से मुक्त हैं और न खास महाल, मठ, गैर मजरूआ, सिलिंग, भूदान, लाल कार्ड, कैसरे हिन्द, धार्मिक न्यास बोर्ड, वक्फ बोर्ड एवं किसी प्रकार की सरकारी भूमी नहीं है, जो भूमि सरकारी अर्जन एवं निबंधन से रोक मुक्त है, भविष्य में यदि किसी प्रकार की त्रुटी पाई जाएगी तो उसके लिए इस विलेख के लेख्यकारी जिम्मेवार एवं जबावदेह होंगे । इस प्रकार लेख्यकारी ने अपने तन–मन की पूर्ण स्वस्थ्यता में अपनी स्वेच्छा से विक्रय पत्र लिख दिया की प्रमाण रहे । अतएव उपरोक्त शर्तों के साक्ष्य स्वरूप दोनों पक्षकारो ने बिना किसी दबाव के तथा अपने पूर्ण होशो हवास में निम्नलिखित गवाहों के समक्ष हस्ताक्षर किए है।

गवाहगण :–     

1.                                 विक्रेता का हस्ताक्षर 

2.                                क्रेता का हस्ताक्षर 

तहरीर वो तामिल तारिख : .....माह ... 2021 ई0 सन् ।