यदि आपका भी पैसा किसी ने ले लिया है और आपको लौटा नहीं रहा है तो आप क्या करेंगे ? पैसा लेने के वक्त आपको उस व्यक्ति के द्वारा Cheque अगर दिया गया है | उस स्थिति में क्या करना सही होता है | इस लेख में हम पैसा लेने के लिए वकालतनामा कैसे बनाएं? इसपे बात करेंगे |
![]() |
| पैसा लेने के लिए वकालतनामा कैसे बनाएं? |
पैसा यदि किसी व्यक्ति ने आपसे ले लिया और लौटा नहीं रहा है तो उस स्थिति में आप उसे क़ानूनी प्रक्रिया द्वारा पैसा के लिए पहले वकालतन नोटिस भेजना होता है | इसके लिए आप अपने नजदीकी अधिवक्ता द्वारा भेज सकते है | अधिकतर लोग नोटिस भेजने के बाद ही पैसा लौटा देते है |
किन्तु यदि ऐसा नहीं होता है | उसके बाद आप सक्षम न्यायलय में अपने अधिवक्ता से क़ानूनी सलाह लेकर आप आगे की कार्रवाई कर सकते है |
पैसा लेने के लिए वकालतनामा कैसे बनाएं?
इस लेख में वकालतनामा का प्रारूप दिया गया है सिर्फ आपके समझने के लिए की कैसे लिखा होता है अपना वकालतनामा अपने नजदीकी अधिवक्ता से क़ानूनी परामर्श लेकर ही लिखवाए |
ये जरुर पढ़े :-
FIR Kaise Darj Kare? (2026) Puri Process, Zaruri Documents, Online FIR, Police FIR Na Le To Kya Kare
Bail Kya Hoti Hai? Regular Bail, Anticipatory Bail Aur Interim Bail Me Antar
वकालतन पैसा लेने के लिए वकालतनामा कैसे बनाएं ? निचे पढ़े :-
वकालतन नोटिस
प्रेषक :- (अधिवक्ता)
अनुमंडल कोर्ट
वास्ते :- जिस व्यक्ति के पास आपको भेजना है |
प्रेषित :- आप अपना नाम लिखे जिन्हें पैसा लेना है
चूनाचे मेरे मुवक्किल (अपना नाम) के कथनानुसार एवं
निर्देशानुसार यह वकालतन नोटिस विधिक – पत्र आपको बतौर सूचनार्थ प्रेषित है जो
निम्न प्रकार है:-
(1) यह कि आप मेरे मुवक्किल (अपना नाम) को
विश्वास में लेकर धोखाधड़ी, ठगी और अमानत में ख्यानत करने का अपराधिक कृत्य किये है
जो कानून के नजर में दण्डनीय है|
(2) यह कि आप मेरे मुवक्किल से जनवरी 2024 में
अपना कुछ जरुरी कार्य पड़ जाने के स्थिति में मो० 1,00,000/- एक लाख रुपैया हथफेर
लिए थे, जिस राशि को बहुत जल्द वापस कर देने का आश्वसन देकर मेरे मुवक्किल से उक्त
राशि ले लिए थे |
(3) यह कि मेरे मुवक्किल आपको हथफेर दिए पैसा के तिथि से चार माह के बाद अपना पैसा मांगने का दबाव दिए तो आप मेरे मुवक्किल को आप अपने बंधन बैंक का खाता सं० के माध्यम से मो० 1,00,000/- एक लाख रुपया का चेक काट कर दे दिए, जिसका चेक नं० 3 था, चेक काटने कि तिथि 29/04/2024 था |
(4) यह कि मेरे मुवक्किल आपके द्वारा दिए चेक को अपने
यूनियन बैंक शाखा मोतिहारी में दिनांक 20/05/2024 को पैसा निर्गत हेतु चेक जमा करा
दिए जिसके बाद उक्त बैंक द्वारा दिनांक 21/05/2024
को आपका चेक वापस कर दिया और कारण वापसी का यह था कि आपके खाता में मो० 1,00,000/- एक लाख रुपैया उपलब्ध नहीं था |
ये भी पढ़े :-
Consumer Court Me Complaint Kaise Kare? 2026 Ki Step-by-Step Guide
वंशावली प्रमाण पत्र Bihar Online : कोर्ट एवं पंचायत से बने वंशावली पत्र का प्रारूप
(5) यह कि आपके द्वारा दिए गये चेक की राशी
आपके खाता में राशि नहीं रहने और चेक काट कर दे देना एक आर्थिक अपराध कि श्रेणी के
साथ अपराधिक कृत्य में भी आता है |
(6) यह कि इस वकालतन नोटिस के माध्यम से आपको आगाह किया जाता है कि आप मेरे मुवक्किल से लिए मो० 1,00,000/- एक लाख रुपैया इस वकालतन नोटिस प्राप्ति के बाद पन्द्रह दिनों के अन्दर वापस कर दे अन्यथा मेरे मुवक्किल बाध्य होकर आपके विरुद्ध स्थानीय थाना या सक्षम न्यायालय में आपके विरुद्ध धोखाधड़ी ठगी एवं अमानत में ख्यानत करनेका अपराधिक मामला दर्ज करने को बाध्य हो जायेंगे |
इसे
सख्त ताकीद समझे |
इस
वकालतन नोटिस पर जहाँ कही भी कट्टिंग होगा वहां मेरा लघु हस्ताक्षर होगा |
आपका
(अधिवक्ता)
अनुमंडल कोर्ट
पैसा लेने के लिए वकालतनामा, High Search Keywords, पैसा लेने के लिए वकालतनामा , वकालतनामा फॉर्मेट, वकालतनामा कैसे बनाएं, वकालतनामा PDF, पैसा लेने का अधिकार पत्र, Authorization Letter Hindi, Legal Power of Attorney, वकील को वकालतनामा कैसे दें, कोर्ट में वकालतनामा, वकालतनामा फीस, पैसा वसूली का कानूनी तरीका, Money Recovery Legal Process, धन वसूली केस, Civil Recovery Suit, Power of Attorney Hindi, अधिकार पत्र, कोर्ट केस में पैसा कैसे लें, Recovery Suit Process, Money Recovery Notice, वकालतनामा दस्तावेज

0 Comments
Thank You!!