"एक मात्र ईश्वर - श्री कृष्ण जिसे जानने के बाद आपकी दुनिया खुशियों से भर जाएगी" 

Click here to Buy Now --- Bhagwat Geeta One and Only True in Our life story.

house rent agreement in hindi bihar, यह पढ़कर आप काफी आसानी से अपने किरायादार के लिए rent agreement बना सकते है, इसमें rent and payment से लेकर किरायादार और उनके बीच होने वाली सभी शर्त को बताया गया है इसे ध्यान से पढ़े, 

house rent agreement in hindi bihar

हम अगर कही बाहर जाते है कमाने के लिए तो वहा रहने के लिए हमें एक कमरा चाहिए होता है जिसे हम उस शहर में खोजते है, फिर उसे rent पर उस मकान मालिक से देने कि बात करते है और उसका कितना पैसा वह लेंगे, कितने दिनों तक रहने दिया जाएगा, इस सभी बाते को ध्यान में रखते हुए हमें एक एग्रीमेंट बनाने कि आवश्यकता पर जाती है कि शर्ते लिखित रूप में रहे, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार कि समस्या न आये |

इस लेख में हम इसी house rent agreement in hindi bihar के बारे में जानेंगे कि किरायानामा कैसे बनाये, किरायानामा कि शर्ते क्या होती है?, किराया कि राशि, किराया कि अवधि, इस सभी बातो को नीचे समझेंगे |

आपको बता दे CourtCaseBook कि इस लेख में  house rent agreement in hindi bihar एवं इससे संबंधित कई जानकारी भी यहाँ उपलब्ध है जिसे पढ़ने के लिए आप हमारे होम पेज अथवा लेख में दिए गये लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते है |


Rent Agreement kya hota hai ?

जब कही बाहर हम जाते है तो किराया पर मकान लेने वक्त मकान मालिक और हम जो किरायादार है, हमारे बीच कुछ शर्ते तय होती है, जिसे हम एक सरकारी स्टाम्प 10, 20, 50, 100, 1000 वाले पर बनाते है, एवं मकान मालिक एवं किरायादार अपना - अपना हस्ताक्षर व निशान करते है ताकि यह एग्रीमेंट के लिए जरिये हमें भविष्य में मकान मालिक या मकान मालिक को किरायादार द्वारा कोई भी समस्या उत्पन्न न हो |

Rent Agreement in hindi/Kirayanama bihar document में क्या लगेगा ?

  • किरायादार एवं मकान मालिक का आधार कार्ड, 
  • स्टाम्प पेपर अपने आवश्यकता अनुसार 10, 20, 50, 100, 1000 वाले इस्तेमाल कर सकते है |
  • किरायादार एवं मकान मालिक का फोटो पासपोर्ट साइज

Kirayanama kaise banaye ? Make Rent Agreement in Hindi 

  1. किरायानामा बनवाने के लिए आप अपने कोर्ट व कचहरी के नोटरी या अधिवक्ता से सम्पर्क कर सकते है |
  2. किरायानामा बनवाने के लिए आप अपने आवश्यकता अनुसार स्टाम्प का चयन कर सकते है, अगर आप कानून के अनुसार चलेंगे तो आपको कम से कम 100 वाले स्टाम्प पर ही kirayanama बनाना चाहिए, जनरल एग्रीमेंट स्टाम्प पेपर एक्ट के अनुसार 100 वाले स्टाम्प आवश्यक माना गया है |
  3. Kirayanama बनवाने वक्त किरायादार व मकान मालिक के सभी जानकारी सही सही लिखे | तारीख और किराया कि अवधि राशि ध्यान पूर्वक भरे |
  4. kirayanama bihar बनवाते वक्त आधार कार्ड आवश्यक है, एवं kirayanama paper पर मकान मालिक एवं किरायादार के हस्ताक्षर व निशान आवश्यक है |
  5. Kirayanama बनाते वक्त आप गवाह जरूर रखे |
  6. Kirayanama बनवाते वक्त किरायादार व मकान मालिक अपना पूरा पता आधार कार्ड के अनुसार भरे |
  7. kirayanama में यह साफ़ कर दे कि किरायादार द्वारा पैसे में देरी या ना पैसे न देने पर क्या जुरमाना व शर्ते होंगी |
  8. किरायानामा में मकान मालिक एवं किरायादार यह सुनिश्चित करे कि मकान खाली करने या करावाने ले 30 दिन पहले किरायादार मकान मालिक को सूचित करेंगे, या मकान मालिक खाली करवाने से 30 दिन पहले किरायादार को सूचित करेंगे |
  9. ज्यादातर मकान मालिक किरायानामा में 10% से 30% कि बढ़ोतरी किराया राशि में करते है इस बात का उल्लेख किरायानामा में होना चाहिए |

Rent Agreement in hindi / House Rent Agreement format pdf 

नोट :- उदारहण के लिए मकान मालिक - हृदेश साह का नाम है एवं किरायादार में अमलेश कुमार का नाम निचे दिया गया है : आप अपना नाम भरेंगे (नीचे खाता, खेसरा, अपने आवश्यकता 

                                                            किरायानामा

1.       नाम मकान मालिक :- श्री हृदेश साह वल्द भिखम साह ग्राम– .............. पोस्ट ...............थाना – ................., जिला – ....................... राज्य – .............

2.    नाम किरायादार  :- श्री अमलेश कुमार वल्द हृदेश ग्राम – ......... पोस्ट ........थाना – .........., जिला – ...........   राज्य – ............. 

3.       किसिम वोसिका :-          किरायानामा

4.       किराया कि राशि :-          मो० ......./- ( .....) रुपैया प्रतिमाह,  

5.       अग्रिम राशि        :-          मो० ................/- 

6.       किराया की अवधि :-        11 (ग्यारह) माह के लिए

7. किरायानामा की विषय वास्तु :- एक पक्का रूम जो मौजा ............, थाना ......... अंचल – ..........., जिला – ............ अंतर्गत स्थित है | जिसका विवरण निम्न प्रकार है :-

खाता

खेसरा

रकबा

चौहदी



10 x 10

उ०- 

 

 

फीट

द०- 

 

 

 

पू०- 

 

 

 

प०- 

       चूँ किरायादार को एक पक्का रूम वास्ते भूपति का उपरोक्त तय अवधि वास्ते किराया पर मांग किया जिसे भूपति ने किरायादार को निम्न शर्तो पर देने हेतु सहमत हुए जिसे किरायादार तय अवधि तक मानने वास्ते पायबंद रहेंगे  :-                                       

                                      

1.       यह कि, किरायादार किराया परिसर में आवास हेतु उपयोग में लायेंगे |

2.       यह कि किरायादार तय किराया राशि मो०............../- प्रतिमाह नगद मकान मालिक को एक तारीख से लेकर पांच तारीख तक भुगतान किया करेंगे |

3.       यह कि किराया अवधी के दरम्यान किराया परिसर में संबंधित किसी प्रकार के विवाद घटना या दुर्घटना होती है तो उससे भूपति को कोई सरोकार या जबावदेही नहीं होगी |

4.       यह कि किरायादार द्वारा किराया परिसर में व्यय की गई विधुत का विधुत शुल्क प्रतिमाह किरायादार देंगे |

5.       यह कि किरायादार द्वारा किराया अवधी के दरम्यान किराया परिसर अपने स्थान पर किसी भी बाहरी व्यक्ति को किसी भी सुरत में हस्तांतरण या किराया वास्ते नहीं देंगे |

6.       यह कि किरायादार द्वारा बिना भूपति के सहमती लिए किराया परिसर किसी प्रकार का फेर बदल या परिवर्तन नहीं करेंगे |

7.       यह कि किरायादार द्वारा कोई प्रतिबंधित कार्य किराया परिसर में नहीं करेंगे न प्रतिबंधित वो चोरी का समान का भन्डारन ही  करेंगे |

8.       यह कि किरायानामा की अवधि समाप्ति के उपरान्त किरायादार किराया परिसर खाली करने वास्ते प्रतिबंधित है परन्तु भूपति के स्वेच्छा पर ही एवं किरायादार के आवश्यकतानुसार अवधि विस्तार नए सिरे से किरायानामा तहरीर वो तामिल के उपरान्त होगा |

9.       यह कि मकान खाली कराने वास्ते उभय पक्ष एक माह पहले सूचित कर देंगे |

    आज दिनांक .....................................को किरायादार एवं भूपति के बीच का किरायानामा गवाहन के समक्ष पढ़कर समझकर तहरीर वो तामिल हुआ कि प्रमाण रहे |           

ह० गवाहन                   ह० किरायादार          ह० मकान मालिक

1.        

2.  तहरीर की तारीख ................................

नोट : इसमें आप अपने आवश्यकता अनुसार बदलाव कर सकते है |